लाइव न्यूज़ :

करतारपुर कॉरिडोर को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच समझौते पर हस्ताक्षर टला: सूत्र

By विनीत कुमार | Updated: October 22, 2019 16:18 IST

इससे पहले भारत की ओर से ये घोषणा की गई थी 23 अक्टूबर को वह करतारपुर गलियारे के के लिए पाकिस्तान के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने को तैयार है। 

Open in App
ठळक मुद्देभारत-पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर पर समझौता फिलहाल टल सकता हैइससे पहले 23 अक्टूबर को समझौते पर हस्ताक्षर की बात कही गई थी

भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर पर समझौता फिलहाल टल सकता है। सूत्रों के अनुसार कल यानी बुधवार को दोनों देशों के बीच करतारपुर कॉरिडोर पर समझौते को लेकर हस्ताक्षर नहीं होगा। हालांकि, इसे लेकर स्थिति अभी पूरी तरह साफ नहीं है। इससे पहले भारत की ओर से ये घोषणा की गई थी कि 23 अक्टूबर को वह करतारपुर गलियारे के संचालन के लिए पाकिस्तान के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने को तैयार है। 

भारत ने साथ ही पाकिस्तान से हर तीर्थयात्री से 20 डॉलर का सेवा शुल्क लिये जाने के निर्णय पर पुनर्विचार करने को कहा था। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के पावन मौके पर करतारपुर साहिब गलियारा खोले जाने के लिए सरकार ने कदम उठाये है ताकि भारत से तीर्थयात्री और प्रवासी भारतीय कार्ड रखने वाले लोग पाकिस्तान में पवित्र गुरूद्वारा करतारपुर साहिब की यात्रा कर सके।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के पावन मौके पर करतारपुर साहिब गलियारा खोले जाने के लिए सरकार ने कदम उठाये है ताकि भारत से तीर्थयात्री और प्रवासी भारतीय कार्ड रखने वाले लोग पाकिस्तान में पवित्र गुरूद्वारा करतारपुर साहिब की यात्रा कर सके। 

मंत्रालय ने कहा, 'यह निराशा की बात है कि भारत के तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए कई मुद्दों पर सहमति बनने के बावजूद पाकिस्तान प्रति तीर्थयात्री प्रति यात्रा 20 डॉलर सेवा शुल्क लगाने पर जोर दे रहा है।' 

उसने कहा कि सरकार ने पाकिस्तान से लगातार अनुरोध किया है कि तीर्थयात्रियों की इच्छाओं का सम्मान करते हुए उसे इस तरह का शुल्क नहीं लेना चाहिए। बयान में कहा गया है कि भारत किसी भी समय स्थिति के अनुसार समझौते में संशोधन को तैयार होगा।

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरपाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं