लाइव न्यूज़ :

सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के साथ वायुसेना की 17 स्क्वाड्रन की संबद्धता के लिए हस्ताक्षर किए गए

By भाषा | Updated: October 4, 2021 19:30 IST

Open in App

अंबाला (हरियाणा), चार अक्टूबर थल सेना की सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के साथ वायु सेना की 17 स्क्वाड्रन की संबद्धता के लिए सोमवार को अंबाला वायु सेना स्टेशन में एक समारोह में औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे मौजूद थे।

संबद्धता संबंधी घोषणापत्र पर जनरल नरवणे और 17 स्क्वाड्रन के एयर कमोडोर तरुण चौधरी ने हस्ताक्षर किए। एक आधिकारिक बयान के अनुसार पश्चिमी वायु कमान के राफेल स्क्वाड्रन के साथ रेजिमेंट की संबद्धता से उन्हें युद्ध के समकालीन माहौल में सामरिक सिद्धांतों और अवधारणाओं की सामान्य समझ के जरिए संयुक्त लोकाचार, क्षमता, सीमाएं और अन्य सेवाओं की मुख्य दक्षताओं की आपसी समझ विकसित करने में मदद मिलेगी।

वायु सेना के इस स्क्वाड्रन (गोल्डन एरो) का गठन एक अक्टूबर 1951 को अंबाला में किया गया था। इसने 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी। 1971 के युद्ध में भी इसकी शानदार भूमिका थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है