लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस शिविर में आपस में संवाद में मदद कर रही है सांकेतिक भाषा

By भाषा | Updated: January 24, 2021 18:53 IST

Open in App

(कुणाल दत्त)

नयी दिल्ली, 24 जनवरी बांग्ला, गुजराती, तमिल, लद्दाखी, असमिया उन भारतीय भाषाओं में शामिल हैं जो इस साल यहां गणतंत्र दिवस शिविर में सुनी जा सकती हैं, लेकिन साथ ही एक विशेष भाषा भी है जो विभिन्न प्रतियोगियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही है और वह है सांकेतिक भाषा।

हाथ के इशारों की भाषा न केवल शिविर में शामिल सुनने और बोलने में अक्षम लोगों के लिए संवाद सेतु बन गई है बल्कि इससे उन लोगों की भी मदद हो रही है जो बोल और सुन तो सकते हैं लेकिन कोरोना वायरस महामारी के इस समय में मास्क लगाने की वजह से उनके चेहरे के भाव छिप गए हैं।

भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (आईएसएलआरटीसी) के 12 युवाओं का एक समूह दिल्ली छावनी परिसर में अपनी नीली वर्दी में एक दूसरे के साथ तथा झांकी के अन्य सदस्यों के साथ संवाद करते हुए देखा जा सकता है।

दिल्ली स्थित आईएसएलआरटीसी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत आता है। यह भारतीय सांकेतिक भाषाओं के विकास के लिए पाठ्यक्रम संचालित करता है और विभिन्न कार्यक्रमों के लिए सेवाएं प्रदान करता है।

संस्थान की सविता शर्मा ने कहा, ‘‘इस वर्ष, मंत्रालय की झांकी हमारे संस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी और जो भी लड़के और लड़कियां इसका हिस्सा हैं वे बहुत उत्साहित हैं। हो सकता है कि वे मौखिक रूप से यह बताने में सक्षम नहीं हों, लेकिन इशारों के माध्यम से उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त की है।’’

कारीगर आईएसएलआरटीसी की झांकी को अंतिम रूप दे रहे हैं और इसके सदस्य शिविर में अपना समय एक दूसरे के साथ संवाद में व्यतीत कर रहे हैं।

धौलपुर, राजस्थान के निवासी पंकज कुमार कोविड-19 पाबंदियों के कारण आईएसएलआरटीसी में अपना कोर्स ऑनलाइन कर रहे हैं और वह इसे लेकर खुश हैं कि उन्हें शिविर में शारीरिक रूप से शामिल होने और एक ही स्थान पर देश की विविधता का अनुभव करने का मौका मिल रहा है।

डी.एड में एक पाठ्यक्रम पूरा करने वाली 21 वर्षीय गार्गी उन्हें और सुनने में अक्षम अन्य लोगों के साथ संवाद में मदद करती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे