लाइव न्यूज़ :

बिजली संकट में खुद फंस गए कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू, अमृतसर बिजली विभाग ने कहा- बकाए बिल की जांच होगी , कोई रियायत नहीं दी जाएगी

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 3, 2021 11:53 IST

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू अपने ही बात में फंसते नजर आ रहे हैं । अब अमृतसर बिजली विभाग उनके बकाए बिल की जांच करेगा । सोशल मीडिया पर शुक्रवार को उनका 9 महीने का बकाया बिल वायरल हो रहा था ।

Open in App
ठळक मुद्देनवजोत सिंह सिद्धू के बकाए बिल की जांच करेगा अमृतसर बिजली विभागविभाग के एक मुख्य अभियंता ने कहा कि उन्हें कोई विशेष छूट नहीं दी जाएगी सिद्धू के अमृतसर वाले घर का बिजली बिल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

चंडीगढ़ : पंजाब में बिजली संकट को लेकर सवाल उठाने वाले क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू अब इस मामले में खुद फंसते हुए नजर आ रहे हैं । दरअसल पंजाब सरकार ने सरकारी कार्यलयों में एसी चलाने पर रोक लगा दी थी ताकि बिजली का जरूरी इस्तेमाल किया जा सके और फिर देखते ही देखते नवजोत सिंह और विपक्षी दल मुख्यमंत्री कैप्टन अमरंदिर सिंह पर हमलावर हो गए लेकिन कुछ ही देर बाद सिद्धू के अमृतसर वाले घर का बिजली का बिल सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसमें उन्होंने अपना 8 महीने का बिल नहीं भरा था और उनका बकाया 8 लाख रुपए से भी अधिक का था । 

अब इस मामले में अमृतसर विभाग के एक मुख्य अभियंता ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के बकाए बिल की जांच की जाएगी और उन्हें कोई विशेष रियायत या छूट नहीं दी जाएगी । एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'मुझे इस मुद्दे की जानकारी नहीं है । अनुविभागीय अधिकारियों को इस मामले में जानकारी होनी चाहिए । उन्हें कोई छूट नहीं दी जाएगी और हम मामले की जांच करेंगे । '

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) की वेबसाइट के मुताबिक, सिद्धू ने अपने अमृतसर स्थित घर के 8,67,540 रुपए के बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है औऱ भुगतान करने की आखिरी तारीख 2 जुलाई थी । क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू ने शुक्रवार को बिजली संकट पर अमरिंदर सरकार को कहा था कि अगर हम सही दिशा में काम करते हैं तो  राज्य सराकर को बिजली कटौती नहीं करनी पड़ेगी । राज्य में उच्च बिजली दरों के लिए बाद सरकार द्वारा हस्ताक्षरित बिजली खरीद समझौतों को जिम्मेदार ठहराते हुए सिद्धू ने एक कानून की मांग की ।  

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेसपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया