लाइव न्यूज़ :

सिद्धू की टीम ने अमरिंदर के समक्ष प्रमुख मुद्दे उठाए

By भाषा | Updated: July 27, 2021 20:58 IST

Open in App

चंडीगढ़, 27 जुलाई पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और चार कार्यकारी प्रमुखों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मुलाकात कर पांच प्रमुख मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि वे सभी मुद्दे समाधान के अंतिम चरण में हैं।

सिद्धू और अमरिंदर के बीच लंबी तकरार के बाद, प्रदेश कांग्रेस संगठन में हुए बदलाव के बाद से पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति (पीपीसीसी) की शीर्ष टीम की यह पहली बैठक थी।

बैठक पर एक बयान के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने दोनों नेताओं के हाथ मिलाते हुए एक तस्वीर भी जारी की।

इससे अलग, सिद्धू की पीपीसीसी ने एक पत्र भी जारी किया, जिसे बैठक में मुख्यमंत्री को सौंपा गया था और उन्हें राज्य में निर्णय लेने वाले नेतृत्व की जरूरत की याद दिलाई।

प्रदेश कांग्रेस इकाई ने 2015 की गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी की घटना और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस गोलीबारी पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। साथ ही, मादक पदार्थ के बड़े तस्करों की गिरफ्तारी, बिजली खरीद समझौता रद्द करने, केंद्र के नये कृषि कानूनों को खारिज करने और सरकारी कर्मचारियों की मांगें पूरी करने की भी मांग की गई।

अमरिंदर के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हालांकि, मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व से कहा कि उनके द्वारा उठाये गये सभी प्रमुख मुद्दे उनकी सरकार द्वारा समाधान के अंतिम चरण में हैं, जिन पर पार्टी के साथ करीबी समन्वय कर काम किया गया है। ’’

सिद्धू के साथ कार्यकारी प्रमुख संगत सिंह गिलजियान, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा थे, जब उनहोंने यहां सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक अमरिंदर ने पीपीसीसी टीम से कहा कि उनकी सरकार ने पार्टी के चुनावी वादों में अधिकांश को पूरा कर दिया है और अन्य लंबित मुद्दों का हल किया जा रहा है।

उन्होंने अपनी बैठक को सौहार्द्रपूर्ण बताते हुए कहा कि उनकी सरकार सभी चुनावी मुद्दों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि पार्टी पदाधिकारियों और सरकार को साथ मिल कर काम करना चाहिए और उनसे नियमित रूप से मिलने का आग्रह किया।

अमरिंदर ने कहा, ‘‘आप जीतेंगे तो मेरी जीत होगी और हमारी जीत पार्टी की जीत होगी तथा हमें राज्य और इसके लोगों के हित में साथ मिल कर काम करने की जरूरत है। ’’

बैठक के बारे में ट्वीट कर सिद्धू ने कहा, ‘‘पूरे पंजाब से कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओं की भावनाएं प्रकट की। ’’

पीपीसीसी के पत्र में कहा गया है, ‘‘निर्णय के बगैर कभी कुछ बड़ा हासिल नहीं किया गया है। हम आपसे फौरन कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा