लाइव न्यूज़ :

अपनी सरकार के खिलाफ सिद्धू की बयानबाजी अनुशासनहीनता : अमरिंदर

By भाषा | Updated: April 27, 2021 22:51 IST

Open in App

चंडीगढ़, 27 अप्रैल पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को पार्टी नेता नवजोत सिंह सिद्धू की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी बयानबाजी ‘‘पूरी तरह से अनुशासनहीनता’’ है और वह पार्टी छोड़कर आप में शामिल हो सकते हैं। सिद्धू हाल में लतागार मुख्यमंत्री और उनकी सरकार के खिलाफ टिप्पणी करते रहे हैं।

इसके साथ ही सिंह ने पंजाब के पूर्व मंत्री और अमृतसर के विधायक सिद्धू को पटियाला से उनके खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी और कहा कि वह पूर्व थलसेना प्रमुख जे जे सिंह की तरह ही अपनी जमानत गंवा देंगे। पूर्व थलसेना प्रमुख जे जे सिंह ने 2017 का विधानसभा चुनाव सिंह के खिलाफ लड़ा था।

उन्होंने कहा, "वह (सिद्धू) हर दिन बोल रहे हैं। कोई दिन ऐसा नहीं गुजरा होगा जब उन्होंने टिप्पणी नहीं की हो।’’ उन्होंने कहा कि उनकी आलोचना करने के अलावा सिद्धू का कोई एजेंडा नहीं है।

कांग्रेस सरकार के खिलाफ सिद्धू के लगातार हमलों पर चुप्पी तोड़ते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम है कि वह किस पार्टी में हैं।

सिंह ने एक टीवी चैनल के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘‘अगर वह कांग्रेस पार्टी में हैं, तो यह पूरी तरह से अनुशासनहीनता है। उन्हें इस तरह की बातें क्यों करनी चाहिए? संभव है कि वह आप में जाने की कोशिश कर रहे हों... भाजपा उन्हें वापस नहीं लेगी। यही बात अकाली दल के साथ है ... वह कहां जाएंगे? वह या तो हमारे साथ रहेंगे या दल बदलेंगे।’’

सिद्धू के उपमुख्यमंत्री या पंजाब कांग्रेस का प्रमुख बनने की चाहत संबंधी खबरों के बारे में सिंह ने कहा कि सुनील जाखड़ प्रदेश पार्टी अध्यक्ष के रूप में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।

उन्होंने सवाल किया कि सिर्फ चार साल पहले पार्टी में शामिल हुए किसी नेता को कैसे राज्य इकाई का प्रमुख बनाया जा सकता है। सिद्धू को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बारे में सिंह ने कहा कि सभी कैबिनेट मंत्री उनसे वरिष्ठ हैं।

उन्होंने हालांकि कहा कि सिद्धू को कोई भी पद देने का फैसला पार्टी हाईकमान को करना है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी उनकी राय मांगती है तो वे यही कहेंगे।

मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सिद्धू ने ट्वीट कर कहा, "पंजाब के विवेक को पटरी से उतारने के प्रयास नाकाम हो जाएंगे। मेरी आत्मा पंजाब है और पंजाब की आत्मा गुरुग्रंथ साहिब जी हैं ... हमारी लड़ाई न्याय और दोषियों को दंडित किए जाने के लिए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू