लाइव न्यूज़ :

सिद्धू के निकट सहयोगी को अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

By भाषा | Updated: September 22, 2021 16:44 IST

Open in App

अमृतसर, 22 सितंबर पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के एक निकट सहयोगी को बुधवार को अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के करीबी दिनेश बस्सी की जगह दमन उप्पल को नया अध्यक्ष बनाया गया।

सिद्धू की मौजूदगी में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने निगम पार्षद उप्पल को नियुक्ति पत्र दिया।

बस्सी ने उप्पल की नियुक्ति का यह कहते हुए स्वागत किया कि यह पार्टी आलाकमान का निर्णय है।

बस्सी ने मीडिया से कहा कि बुधवार की सुबह उन्हें फोन पर सूचित किया गया कि उन्हें न्यास के अध्यक्ष पद से मुक्त किया जाएगा।

चन्नी, दोनों उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, ओ. पी. सोनी और राज्य कांग्रेस के प्रमुख सिद्धू ने बुधवार को यहां स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos