लाइव न्यूज़ :

सिद्धू ने कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख के पद से अपना इस्तीफा वापस लिया

By भाषा | Updated: November 5, 2021 17:53 IST

Open in App

चंडीगढ़, पांच नवंबर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पंजाब कांग्रेस प्रमुख के पद से अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। सिद्धू ने करीब एक महीने पहले पद छोड़ने का निर्णय लिया था।

सिद्धू ने कहा, ‘‘मैंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है।’’

सिद्धू ने हालांकि, यहां संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा करते हुए कहा कि जिस दिन पंजाब को नया महाधिवक्ता मिलेगा, वह कार्यभार संभाल लेंगे।

उन्होंने इससे पहले राज्य के महाधिवक्ता के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता ए पी एस देओल की नियुक्ति पर अपनी आपत्ति व्यक्त की थी।

देओल ने पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी का प्रतिनिधित्व किया था, जिन्होंने छह साल पहले तब राज्य पुलिस का नेतृत्व किया था, जब बेअदबी की घटनाएं हुई थीं और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की गोलीबारी हुई थी।

सिद्धू ने इस बात पर जोर दिया कि बरगाड़ी बेअदबी और मादक पदार्थ के मुद्दों को तार्किक निष्कर्ष पर ले जाने के लिए महाधिवक्ता और डीजीपी के पद महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने 28 सितंबर को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिद्धू ने कहा था कि वह पार्टी की सेवा करना जारी रखेंगे। उन्होंने इस साल जुलाई में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला था।

उन्होंने त्याग पत्र में लिखा, ‘‘एक आदमी के चरित्र के पतन की शुरुआत समझौते से होती है। मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे से कभी समझौता नहीं कर सकता।’’

कांग्रेस महासचिव और पंजाब मामलों के पूर्व प्रभारी हरीश रावत ने हाल ही में कहा था कि सिद्धू पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख बने रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो