सिद्धू पार्टी की रीति-नीति को आगे बढ़ाएंगे: गहलोत

By भाषा | Updated: July 19, 2021 14:16 IST2021-07-19T14:16:00+5:302021-07-19T14:16:00+5:30

Sidhu will carry forward the party's policies: Gehlot | सिद्धू पार्टी की रीति-नीति को आगे बढ़ाएंगे: गहलोत

सिद्धू पार्टी की रीति-नीति को आगे बढ़ाएंगे: गहलोत

जयपुर, 19 जुलाई मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को उम्मीद जताई कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू सभी को साथ लेकर पार्टी की रीति-नीति को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी की पंजाब इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया था।

गहलोत ने इसके लिए सिद्धू को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया जी ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर दी है। सिद्धू को बधाई व शुभकामनाएं। उम्मीद है कि वह कांग्रेस पार्टी की परम्परा का निर्वहन भी करेंगे तथा सभी को साथ लेकर पार्टी की रीति-नीति को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।’’

गहलोत के अनुसार, कांग्रेस की परम्परा रही है कि हर निर्णय से पहले सभी से राय-मशविरा होता है तथा सभी को अपनी बात रखने का मौका मिलता है। सबकी राय को ध्यान में रखकर जब एक बार पार्टी आलाकमान फैसला ले लेता है, तब कांग्रेस के सभी सदस्य एकजुट होकर उसे स्वीकार करने की परम्परा को निभाते हैं। यही कांग्रेस की आज भी सबसे बड़ी ताकत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sidhu will carry forward the party's policies: Gehlot

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे