लाइव न्यूज़ :

सिद्धू ने आमरण अनशन की धमकी दी, पंजाब सरकार से मादक पदार्थ पर रिपोर्ट सार्वजनिक करने कहा

By भाषा | Updated: November 25, 2021 20:27 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 नवंबर पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने बृहस्पतिवार को धमकी दी कि यदि उनकी पार्टी की राज्य सरकार मादक पदार्थ पर विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करती है तो वह आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।

सिद्धू ने बेअदबी के मामलों में न्याय सुनिश्चित करने के लिए उठाये गये कदमों को लेकर एक बार फिर राज्य सरकार से सवाल किया।

उन्होंने मोगा के बाघापुराना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘यदि पंजाब सरकार (एसटीएफ) रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करती है तो सिद्धू आमरण अनशन शुरू कर देंगे। ’’

सिद्धू ने कहा, ‘‘हजारों युवा मादक पदार्थ के चलते बर्बाद हो गये, माताओं ने अपने बेटे खो दिये। रिपोर्ट को सार्वजनिक करने से रोकने का कोई अदालती आदेश नहीं है। फिर आपको इसे सार्वजनिक करने से किसने रोक रखा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम जानना चाहते हैं कि पिछले मुख्यमंत्री रिपोर्ट को दबा कर क्यों बैठे हुए थे।’’

उन्होंने 2015 में एक धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी से जुड़े मामलों पर कहा, ‘‘बेअदबी को लेकर सिद्धू एक बार फिर न्याय मांग कर रहे हैं। ’’

कांग्रेस नेता ने हाल ही में मांग की थी कि मादक पदार्थ पर विशेष कार्य बल की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और ‘नार्को-आतंकवाद’ के लिए जिम्मेदार बड़े लोगों को पकड़ने के लिए एक समयबद्ध जांच शुरू की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो