लाइव न्यूज़ :

सिद्धू ने प्रियंका को हिरासत में रखने को लेकर उप्र पुलिस पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: October 6, 2021 12:30 IST

Open in App

चंडीगढ़, छह अक्टूबर कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाद्रा को हिरासत में लेने पर उत्तर प्रदेश पुलिस पर बुधवार को हमला बोला और पुलिस पर संविधान की भावनाओं का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

सिद्धू ने पिछले दिनों पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, हालांकि उसे पार्टी ने अभी तक स्वीकार नहीं किया है।

सिद्धू ने मंगलवार को भी चेतावनी दी थी कि यदि उनकी पार्टी की नेता प्रियंका गांधी वाद्रा को बुधवार तक नहीं छोड़ा गया और किसानों की हत्या के सिलसिले में केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो कांग्रेस की पंजाब इकाई उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के लिए कूच करेगी।

सिद्धू ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘ 54 घंटे हो चुके हैं.....प्रियंका गांधी जी को अदालत के समक्ष पेश नहीं किया गया... गैरकानूनी तरीके से 24 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखना मौलिक अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है। भाजपा और उत्तर प्रदेश पुलिस ... आप संविधान की भावना का हनन कर रहे हैं, हमारे बुनियादी मानवाधिकारों को ठेस पहुंचा रहे हैं।’’

गौरतलब है कि पिछले रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया इलाके में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को किसानों द्वारा काले झंडे दिखाए जाने के मामले में भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। वाद्रा सोमवार तड़के पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपेंद्र हुड्डा तथा कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कुछ नेताओं के साथ मृतक किसानों के परिजन से मिलने के लिए लखीमपुर खीरी जा रही थीं, लेकिन उन्हें रास्ते में सीतापुर जिले में हिरासत में ले लिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल