लाइव न्यूज़ :

सिद्धू ने चुनाव से पहले ‘लॉलीपॉप ‘ देने वाले नेताओं पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: November 1, 2021 23:33 IST

Open in App

चंडीगढ़, एक नवंबर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को राज्य में अपनी ही पार्टी की सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला करते हुए उन नेताओं को निशाने पर लिया जो चुनाव से पहले जनता को “लॉलीपॉप” देकर लुभाते हैं।

सिद्धू ने लोगों से कहा कि उन्हें केवल पंजाब के कल्याण के एजेंडे पर ही वोट देना चाहिए। सिद्धू का बयान ऐसे दिन आया है जब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने घरेलू क्षेत्र के लिए बिजली शुल्क की दर तीन रुपये प्रति यूनिट कम करने की घोषणा की है और इसके साथ ही राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया है। हिन्दू महासभा की ओर से आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिद्धू ने कहा कि राज्य के कल्याण की बात कोई नहीं कर रहा है।

उन्होंने कहा, “वे (नेता) लॉलीपॉप दे रहे हैं… ये मुफ्त वो मुफ्त। ऐसा पिछले दो महीने में हुआ है (अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले।)”

सिद्धू ने कहा कि लोगों को उन नेताओं से सवाल पूछना चाहिए कि वे अपना वादा कैसे पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को विकास के एजेंडे पर मतदान करना चाहिए न कि “लॉलीपॉप” के लिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान