लाइव न्यूज़ :

किसानों को सीधे भुगतान के मुद्दे पर सिद्धू ने केंद्र पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: April 4, 2021 21:29 IST

Open in App

चंडीगढ़, चार अप्रैल कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने किसानों को सीधे भुगतान किए जाने के संबंध में लिखे गए पत्र को लेकर केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल पर रविवार को निशाना साधा और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्य की मंडी प्रणाली को ''बर्बाद एवं बाधित'' करना चाहती है।

गोयल ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर किसानों को फसल खरीद का सीधा भुगतान करने की प्रणाली लागू करने को कहा था।

सिद्धू ने पटियाला में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि इस पत्र का मकसद राज्य में आजमायी और परखी हुई वर्षों पुरानी मंडी प्रणाली को बाधित करने का प्रयास है, जोकि फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लागू करने की अनुमति देती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस पत्र का उद्देश्य राज्य के आढ़तियों और किसानों के बीच ''दरार'' पैदा करना है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि यह पत्र पंजाब में गेंहू की फसल की खरीद को रोकने की ''बड़ी साजिश'' का हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र