लाइव न्यूज़ :

सिद्धू को विपक्ष के नेता की तरह काम करना बंद करना चाहिए: राघव चड्ढा

By भाषा | Updated: August 13, 2021 20:14 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 अगस्त आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू चुनावी वादों को पूरा करें और "विपक्षी नेता" की तरह काम करना बंद करें।

चड्ढा ने दावा किया, “नहीं तो लोगों को स्पष्ट हो जाएगा कि आपका संघर्ष कुर्सी और सत्ता के लिए था, न कि पंजाब के विकास के लिए।” वह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने से पहले सत्तारूढ़ दल की अंदरूनी कलह का हवाला दे रहे थे।

सिद्धू ने हाल के दिनों में चुनावी वादों को पूरा नहीं करने के लिए अपनी ही पार्टी की सरकार की आलोचना की है और पार्टी आलाकमान के 18 सूत्री एजेंडे को लागू करने पर जोर दिया है।

यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए आप नेता ने कहा कि सिद्धू को "विपक्षी नेता" की तरह काम करना बंद कर देना चाहिए। दिल्ली के विधायक ने कहा कि उन्होंने पंजाब कांग्रेस प्रमुख को पत्र लिखकर उन्हें 2017 में सत्ता में आने से पहले 129 पन्नों के घोषणापत्र में उनकी पार्टी द्वारा किए गए चुनावी वादों की याद दिलाई है।

चड्ढा ने कहा, “मैं सिद्धू से कहना चाहता हूं कि अब आप कांग्रेस पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हैं। आप को पार्टी आलाकमान का आशीर्वाद है। आपको हर विधायक का समर्थन है। व्यावहारिक दृष्टि से आप पंजाब की सरकार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू