लाइव न्यूज़ :

सिद्धू ने साझा किया पाकिस्तान यात्रा का वीडियो

By भाषा | Updated: November 18, 2021 23:46 IST

Open in App

डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर), 18 नवंबर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने बृहस्पतिवार को एक वीडियो साझा कर पाकिस्तान की अपनी यात्रा के दौरान गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दौरे को याद किया। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को एक जत्था करतारपुर गया जिसमें सिद्धू शामिल नहीं थे।

सिद्धू ने एक घंटे से अधिक समय का वीडियो अपलोड किया, जिसमें इस्लामाबाद, लाहौर और करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब सहित पाकिस्तान के विभिन्न स्थानों की उनकी यात्रा की कई क्लिप शामिल हैं।

ये वीडियो क्लिप अगस्त और दिसंबर 2018 के बीच की हैं। सिद्धू ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो साझा किया और इसे करतारपुर की कहानी नाम दिया।

अपने ट्वीट में सिद्धू ने कहा, “गुरु नानक की शिक्षाएं सिख धर्म की शक्ति हैं। वह प्रकाशस्तंभ हैं जो हमें सार्वभौमिक भाईचारे, शांति और सभी की भलाई के मार्ग पर ले जाते हैं। सरबत दा भला हमारी मार्गदर्शक शक्ति है...।''

गौरतलब है कि सिद्धू चन्नी के नेतृत्व वाले 'जत्थे' का हिस्सा नहीं थे जो करतारपुर गलियारे से पाकिस्तान में गुरुद्वारा दरबार साहिब दर्शन करने गया था। करतारपुर गलियारे को 20 महीने के अंतराल के बाद तीर्थयात्रियों के लिए फिर से खोल दिया गया है।

सिद्धू के मीडिया सलाहकार सुरिंदर दल्ला ने बुधवार रात कहा था कि सिद्धू को आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया गया था कि वह 18 नवंबर के बजाय 20 नवंबर को करतारपुर जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब