लाइव न्यूज़ :

सिद्धू डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा पहुंचे, करतारपुर गलियारे को फिर से खोलने की प्रार्थना की

By भाषा | Updated: November 9, 2021 20:44 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ नवंबर कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे में मत्था टेका और पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारे में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के वास्ते करतारपुर गलियारे को फिर से खोलने की प्रार्थना की।

करतारपुर साहिब गुरुद्वारे की तीर्थयात्रा मार्च 2020 में कोविड-19 के प्रकोप के कारण निलंबित कर दी गई थी। करतारपुर गलियारा पाकिस्तान में गुरुद्वारा दरबार साहिब को गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा से जोड़ता है।

मंगलवार सुबह डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा जाने से पहले सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘‘करतारपुर गलियारे को फिर से खोलने को लेकर अरदास के लिए डेरा बाबा नानक जा रहा हूं। धन धन बाबा नानक।’’

बाद में डेरा बाबा नानक में मीडिया से नवजोत सिद्धू ने कहा कि लगभग 70,000 तीर्थयात्रियों ने कोविड-19 के प्रकोप से पहले करतारपुर गलियारे के माध्यम से पाकिस्तान में सिख गुरु नानक देव को समर्पित गुरुद्वारे की यात्रा की।

सिद्धू ने केंद्र से पाकिस्तान में गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के स्पष्ट ‘दर्शन’ के लिए तीर्थयात्रियों के वास्ते चार से पांच दूरबीन के साथ 100 मीटर चौड़ा और 60 मीटर ऊंचा ‘दर्शन स्थल’ बनाने की मांग की। सिद्धू ने कहा कि वह इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र भी लिखेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण ने डेढ़ साल पहले ‘दर्शन स्थल’ स्थापित करने का वादा किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं