लाइव न्यूज़ :

सिद्धू किसी पद के लिये राजनीति में नहीं हैं : नवजोत कौर सिद्धू

By भाषा | Updated: March 17, 2021 18:23 IST

Open in App

चंडीगढ़, 17 मार्च पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह और राज्य के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू से बीच मुलाकात से पहले सिद्धू की पत्नी ने बुधवार को कहा कि वह कोई पद नहीं चाहते बल्कि राज्य की जनता की सेवा करना चाहते हैं।

नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि वह और उनके पति इस कारण राजनीति में नहीं है।

उन्होंने साल 2016 में सिद्धू के भाजपा छोड़ने के फैसले की ओर इशारा करते हुए दावा किया, ''अगर ऐसा होता तो वह केन्द्रीय मंत्री बन गए होते।''

नवजोत कौर ने अपने पति और मुख्यमंत्री के बीच होने वाली बैठक से कुछ घंटे पहले पत्रकारों से यह बात कही। कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धू को पंजाब के मंत्रिमंडल में वापस लाया जा सकता है।

इससे पहले मुख्यमंत्री सिद्धू के साथ दोपहर के भोजन पर मुलाकात करने वाले थे, लेकिन कोविड-19 को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस से हुई बैठक के चलते शाम चार बजे चाय पर दोनों नेताओं के मिलने का कार्यक्रम तय हुआ।

इससे पहले दोनों नेताओं के बीच पिछले साल नवंबर में मुलाकात हुई थी। सिंह के साथ तल्खियां बढ़ने के कारण सिद्धू ने साल 2019 में पंजाब मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि उनके पति कोई पद नहीं चाहते बल्कि वह पंजाब की सेवा सेवा करना चाहते हैं और जनता उनके साथ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल