लाइव न्यूज़ :

अमृतसर में दिखे सिद्धू, इमरान खान को करतारपुर परियोजना का ‘असली नायक’ बताने वाले होर्डिंग

By भाषा | Updated: November 7, 2019 06:29 IST

होर्डिंग में खान के बगल में सिद्धू की तस्वीर भी दिख रही थीं। इसमें गुरुमुखी में लिखा था, ‘‘सिद्धू और इमरान खान करतारपुर गलियारा परियोजना को एक वास्तविकता बनाने के असली नायक हैं..श्रेय उन्हें जाता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देअमृतसर, करतारपुर गलियारा परियोजना को हकीकत में तब्दील करने के लिये कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को ‘असली नायक’ बताने वाले कई होर्डिंग शहर में दिखे।इन होर्डिंगों में सिद्धू को परियोजना को हकीकत में तब्दील करने का श्रेय दिया गया था, जो सिख श्रद्धालुओं को सीमापार पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारे तक आसान पहुंच प्रदान करेगा।

अमृतसर, करतारपुर गलियारा परियोजना को हकीकत में तब्दील करने के लिये कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को ‘असली नायक’ बताने वाले कई होर्डिंग शहर में दिखे, जिन्हें बुधवार को कुछ अज्ञात व्यक्तियों और नगरपालिका के कर्मचारियों ने जल्दबाजी में उतार दिया। ये होर्डिंग मंगलवार को दिखे थे।

इन होर्डिंगों में सिद्धू को परियोजना को हकीकत में तब्दील करने का श्रेय दिया गया था, जो सिख श्रद्धालुओं को सीमापार पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारे तक आसान पहुंच प्रदान करेगा।

होर्डिंग में खान के बगल में सिद्धू की तस्वीर भी दिख रही थीं। इसमें गुरुमुखी में लिखा था, ‘‘सिद्धू और इमरान खान करतारपुर गलियारा परियोजना को एक वास्तविकता बनाने के असली नायक हैं..श्रेय उन्हें जाता है।’’

यद्यपि शहर में होर्डिंग सामने आने के एक दिन बाद ही अमृतसर नगर निगम के कर्मचारियों के साथ कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें हटा दिया। नौ नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेरा बाबा नानक में करतारपुर गलियारे का उद्घाटन करेंगे। शहर में सिद्धू और इमरान खान को करतारपुर गलियारा परियोजना के असली नायक बताने वाले होर्डिंग सिद्धू के कट्टर समर्थक एवं नगर निगम पार्षद हरपाल सिंह वरका द्वारा लगाये गये थे जिसमें उनकी भी तस्वीर थी।

वरका ने कहा कि उन्होंने होर्डिंग विभिन्न प्रमुख स्थलों पर लगायी थी। इनमें रंजीत एवेन्यू, मॉल रोड और अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र शामिल था जहां से सिद्धू विधायक हैं। हरपाल सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने मित्र सिद्धू को पाकिस्तान में अपने शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया था जिस दौरान सिद्धू ने खान को सिख श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर गलियारा खोलने का सुझाव दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कई होर्डिंग लगाये थे क्योंकि मैं गलियारा खोलने में सिद्धू की भूमिका के बारे में लोगों को संदेश देना चाहता था।’’ उन्होंने कहा कि सिद्धू एकमात्र ऐसे भारतीय नेता हैं जिन्हें दो दिन पहले गलियारे के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खान से आमंत्रण मिला।

वहीं, सिद्धू की पत्नी एवं पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने संवाददाताओं से यहां कहा कि होर्डिंग हटाना प्रशासन का विशेषाधिकार है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता...।’’

गत वर्ष इस्लामाबाद में इमरान खान के शपथ ग्रहण के दौरान पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को गले लगाने के लिए सिद्धू की आलोचना हुई थी। सिद्धू ने हालांकि इसका बचाव करते हुए कहा था कि उन्होंने यह जानने के बाद भावावेश में बाजवा को गले लगा लिया था कि सिख श्रद्धालुओं को अब सीमापार स्थित करतारपुर जाने की इजाजत दी जा सकती है।

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरअमृतसरनवजोत सिंह सिद्धूइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटImran Khan Health Scare: खेल भावना की परिचायक है गावस्कर-कपिल की हमदर्दी

विश्वजेल में अंधे हो गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान?, दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि खो दी

भारत'पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी': नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर फोड़ा बम, सस्पेंशन के महीनों बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा

भारतअमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष?, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी

भारतVIDEO: अमृतसर के गोल्डन टेंपल में मुस्लिम व्यक्ति के वज़ू को लेकर विवाद: जानिए इस पर एसजीपीसी ने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव