लाइव न्यूज़ :

CM अमरिंदर सिंह बोले, मैंने कहा था-'न जाएं पाकिस्तान, इसके बावजूद वह गए'

By भाषा | Updated: November 28, 2018 02:44 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धू मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे थे, उसी दौरान उनसे फैसले पर पुन:विचार करने का अनुरोध किया।

Open in App

करतारपुर साहिब गलियारे की आधारशिला रखे जाने के कार्यक्रम के लिए कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान जाने के फैसले की आलोचनाओं के बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने अपने सहयोगी से इस पर पुन:विचार करने को कहा है।

साथ ही सिंह ने कहा कि उन्होंने अनुमति के लिए सिद्धू का अनुरोध इसलिए स्वीकार कर लिया क्योंकि वह किसी को ‘निजी यात्रा’ करने से मना नहीं कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धू मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे थे, उसी दौरान उनसे फैसले पर पुन:विचार करने का अनुरोध किया।

अमरिन्दर ने कहा, ‘‘सिद्धू ने मुझे बताया कि वह पहले ही जाने का वादा कर चुके हैं। जब मैंने उन्हें इस मुद्दे पर अपने रूख से अवगत कराया तो उन्होंने कहा कि यह व्यक्तिगत यात्रा है, लेकिन वह मुझसे बात करेंगे। लेकिन अभी तक मेरी उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है।’’ 

गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने जहां बुधवार को पाकिस्तान में रखे जाने वाले आधारशिला कार्यक्रम के निमंत्रण को ठुकरा दिया वहीं उनकी कैबिनेट के सहयोगी नवजोत सिंह सिद्धू कार्यक्रम में जाएंगे। सिद्धू ने सिख श्रद्धालुओं की बहुप्रतीक्षित मांग को स्वीकार करने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को ‘‘फरिश्ता’’ करार दिया।

सिद्धू ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस कोरीडोर में काफी संभावनाएं हैं, केवल राजनीतिक इच्छा शक्ति की जरूरत थी जिसे पाकिस्तान के फरिश्ते (इमरान खान) के साथ ही हमारी सरकार ने कर दिखाया।’’ 

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरअमरिंदर सिंहपंजाबनवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं