लाइव न्यूज़ :

सिद्धू ने पंजाब में शिअद-भाजपा शासन में हुए पीपीए पर श्वेत पत्र लाने की मांग की

By भाषा | Updated: July 5, 2021 19:23 IST

Open in App

चंडीगढ़, चार जुलाई कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में पिछली शिअद-भाजपा सरकार के दौरान बिजली खरीद समझौतों (पीपीए) पर एक श्वेत पत्र जारी करने की सोमवार को मांग की, ताकि इन "भ्रष्ट समझौतों" के लिए बादल परिवार को "जवाबदेह" बनाया जा सके।

सिद्धू ने कहा कि वह 2017 से श्वेत पत्र की मांग कर रहे हैं। उनका मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से विवाद चल रहा है।

सिद्धू ने एक ट्वीट में कहा, “पंजाब विधानसभा में पीपीए पर एक श्वेत पत्र लाया जाना चाहिए ताकि बादल और इन भ्रष्ट समझौतों के अन्य कर्ताधर्ताओं को लोगों के प्रति जवाबदेह बनाया जा सके ... मैं 2017 से इसकी मांग कर रहा हूं, लेकिन विभाग पर नौकरशाही का नियंत्रण जनता द्वारा चुने गए मंत्रियों को महज दिखावा बना देता हैं।”

गौरतलब है कि पिछले साल मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि उनकी सरकार की मंशा श्वेत पत्र लाने की है, ताकि अकालियों द्वारा अपने शासनकाल में निजी कंपनियों के साथ मिलकर पीपीए पर हस्ताक्षर करने में की गई कथित घोखाधड़ी का पर्दाफाश हो सके।

पंजाब अप्रत्याशित बिजली की कमी का सामना कर रहा है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में कई घंटों तक बिजली की कटौती हो रही है।

पिछले कुछ दिनों से राज्य में बिजली की कमी का मुद्दा उठा रहे सिद्धू ने सोमवार को फिर से दोहराया कि पूर्ववर्ती शिअद-भाजपा शासन के दौरान किए गए बिजली खरीद समझौतों को एक कानून के माध्यम से रद्द कर दिया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे