लाइव न्यूज़ :

सिद्धू, चन्नी ने पंजाब कांग्रेस की बैठक में एकजुटता दिखाई

By भाषा | Updated: November 3, 2021 00:18 IST

Open in App

चंडीगढ़, दो नवंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को कहा कि वे साथ मिलकर काम करेंगे और अगला चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे। कुछ नियुक्तियों को लेकर दोनों नेताओं के बीच कुछ असहमति थी। यह जानकारी पार्टी विधायकों से मिली।

चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए मंगलवार शाम बुलाई गई पार्टी विधायकों और अन्य वरिष्ठ नेताओं की बैठक में दोनों एक-दूसरे से मिले।

यह बैठक ऐसे दिन आहूत की गई जब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर अपनी राजनीतिक पार्टी के नाम की घोषणा की।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब मामलों के प्रभारी हरिश चौधरी भी बैठक में मौजूद थे। इस बैठक में पार्टी ने यह दिखाने का प्रयास किया कि चन्नी और सिद्धू के बीच कोई मतभेद नहीं है और पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी।

बैठक के बाद सिद्धू ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ऑल इज वेल (सब कुछ ठीक है)।’’

पार्टी के एक विधायक ने बताया कि सिद्धू और चन्नी ने बैठक में कहा कि वे एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करेंगे और अगला चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे।

इससे पहले दिन में सिद्धू, चन्नी और चौधरी केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने उत्तराखंड गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर