लाइव न्यूज़ :

सिद्धू ने विधायक परगट सिंह को पीपीसीसी महासचिव नियुक्त किया

By भाषा | Updated: August 16, 2021 12:16 IST

Open in App

चंडीगढ़, 16 अगस्त कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने जालंधर छावनी से विधायक परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमिटी (पीपीसीसी) का सोमवार को महासचिव नियुक्त किया।

सिद्धू के करीबी सहयोगी, सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और राज्य सरकार की कार्यशैली के मुखर आलोचक रहे हैं।

पूर्व में, उन्होंने 2015 में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी और इसके बाद फरीदकोट में पुलिस गोलीबारी जैसे मामलों में न्याय में कथित देरी जैसे कई मुद्दों पर अपनी पार्टी की सरकार पर सवाल उठाए हैं।

सिद्धू ने एक बयान में कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, एआईसीसी महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल और कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रभारी हरीश रावत की स्वीकृति से, मैं परगट सिंह को तत्काल प्रभाव से पीपीसीसी महासचिव (संगठन) नियुक्त करता हूं।”

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान, सिंह शिरोमणि अकाली दल छोड़ने के बाद 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

सिंह की नियुक्ति की घोषणा सिद्धू द्वारा चार सलाहकार नियुक्त किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह