लाइव न्यूज़ :

सिद्धू, अमरिंदर ने केंद्र से करतारपुर गलियारा पुन: खोलने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: November 16, 2021 14:11 IST

Open in App

चंडीगढ़, 16 नवंबर कांग्रेस की पंजाब के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को केंद्र से अनुरोध किया कि 19 नवंबर को गुरपरब से पहले श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर गलियारा फिर से खोला जाए।

करतारपुर गलियारा पाकिस्तान में गुरुद्वारा दरबार साहिब को गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक से जोड़ता है।

गुरू नानक देव की जयंती के मौके पर मनाया जाने वाला गुरपरब इस वर्ष 19 नवंबर को है।

कोविड-19 के प्रकोप के कारण करतारपुर साहिब गुरुद्वारे तक तीर्थयात्रा मार्च 2020 में निलंबित कर दी गई थी।

सिद्धू ने मंगलवार को ट्विटर पर भारत सरकार से करतारपुर गलियारा खोलने और इसी दिन तीन विवादित केंद्रीय कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत सरकार से अनुरोध करता हूं कि करतारपुर गलियारे को फिर से खोला जाए और श्री गुरू नानक के गुरपरब पर तीन कृषि कानूनों को निरस्त किया जाए। यह गुरू के शांति, सद्भाव और भाइचारे के संदेश को दर्शाने और दोहराने का दिन है।’’

सिद्धू एक दिन पहले गुरदासपुर स्थित डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा गए थे और उन्होंने करतारपुर गलियारा पुन: खोले जाने के लिए प्रार्थना की।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करतारपुर गलियारा फिर से खोलने का अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से अनुरोध करता हूं कि 19 नवंबर को गुरू नानक देव जी की जयंती से पहले करतारपुर कॉरिडोर को खोल दिया जाए ताकि लोग इस पवित्र मौके पर इस पावन स्थल पर मत्था टेक सकें।’’

पंजाब के भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी 14 नवंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी और गुरपरब से पहले करतारपुर गलियारे को फिर से खोलने का अनुरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं