लाइव न्यूज़ :

सिद्धू, अमरिंदर ने पार्टी विधायकों से अलग-अलग मुलाकात की

By भाषा | Updated: July 16, 2021 00:45 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 जुलाई पंजाब कांग्रेस में फेरबदल की संभावनाओं के बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी विधायकों और नेताओं से अलग-अलग मुलाकात की।

सूत्रों ने बताया कि अमरिंदर सिंह ने मंत्रियों, विधायकों और सांसदों समेत 20 से ज्यादा पार्टी नेताओं से मोहाली के सिसवान में अपने फॉर्महाउस में मुलाकात की।

सूत्रों के अनुसार सिद्धू ने यहां जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के आवास पर प्रदेश सरकार के चार मंत्रियों और कम से कम छह विधायकों से मुलाकात की।

सिद्धू के साथ बैठक में मंत्री तृप्त राजेंद्र सिंह बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, चरणजीत सिंह चन्नी, विधायक परगट सिंह, कुलबीर जीरा, बरिंदरजीत सिंह पहरा और कुलजीत नागरा शामिल थे। बैठक में हुई बातचीत की जानकारी नहीं मिल सकी है।

मुख्यमंत्री सिंह ने राणा गुरमीत सिंह सोढी, अरुणा चौधरी, सुंदर श्याम अरोड़ा समेत कुछ मंत्रियों और कुछ विधायकों एवं सांसदों से मुलाकात की।

पंजाब कांग्रेस और राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावनाओं के बीच इन मुलाकातों को अहम माना जा रहा है जहां सिद्धू के प्रदेश अध्यक्ष बनने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र