लाइव न्यूज़ :

जान की परवाह नहीं करते शिवरानी ने नहर में लगा दी छलांग, बचाई दो लोगों की जान, सीएम चौहान का ट्वीट-‘परहित सरिस धर्म नहिं भाई'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2021 19:37 IST

मध्य प्रदेश के सीधी जिले आज सुबह एक बस के नहर में गिर जाने से कम से कम 42 लोगों की मृत्यु हो गई। बस में 58 से ज्यादा यात्री सवार थे।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रीगण के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।मारे गए सभी लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है।एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर सर्च और राहत कार्य में लगातार सक्रिय हैं।

सीधीः मध्य प्रदेश के सीधी जिले में मंगलवार सुबह पुल से नहर में गिरी बस के दो यात्रियों को बचाने के लिए वहां खड़ी बालिका शिवरानी ने अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए तुरंत नहर में छलांग लगाया और उन्हें सुरक्षित बचा लिया।

इसके लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित कई लोगों ने उसकी बहादुरी की तारीफ की है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया, ‘परहित सरिस धर्म नहिं भाई'। बेटी शिवरानी के साहस को प्रणाम करता हूँ। अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए इस बेटी ने सीधी में घटनास्थल पर नहर में छलांग लगाकर दो नागरिकों की जान बचाई है। मैं बेटी को धन्यवाद देता हूँ। पूरे प्रदेश को आप पर गर्व है।’’

वहीं, घटनास्थल पर पहुंचकर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री सिलावट ने शिवरानी से मुलाकात की और उसके इस कार्य के लिए उसकी खूब तारीफ की। सिलावट ने शिवरानी से कहा, ‘‘पूरी सरकार जिंदगी भर आपकी ऋणी रहेगी।’’

शिवरानी ने बताया, ‘‘जब यह बस नहर में गिरी, उस वक्त मैं और मेरा भाई नहर के पास ही खड़े थे। हमने जैसे ही इस बस को नहर में गिरते देखा, तो मैंने और मेरे भाई ने अपनी जिंदगी की परवाह नहीं करते तुरंत नहर में उनको बचाने के लिए छलांग लगा दी और दो लोगों को बचाया।’’

सीधी क्षेत्र की भाजपा सांसद रीती पाठक ने भी शिवरानी की बहादुरी की सराहना की है। सिलावट ने इस बस दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया और मौके पर रहकर बचाव और राहत कार्य की निगरानी की। मध्य प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) रामखिलावन पटेल भी उनके साथ में थे।

मालूम हो कि मध्य प्रदेश के सीधी जिले में रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी यह बस मंगलवार सुबह पुल से नहर में गिर गई, जिससे 16 महिलाओं एवं एक बच्चे सहित 37 लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जिनमें से कुछ खुद तैरकर नदी से बाहर आए हैं। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता