लाइव न्यूज़ :

सीधी बस हादसा : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान ने दिए चार अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश

By भाषा | Updated: February 18, 2021 00:43 IST

Open in App

सीधी (मप्र), 17 फरवरी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को प्रदेश के सीधी बस हादसे के मामले में मध्यप्रदेश रोड कॉरपोरेशन के मंडलीय प्रबंधक (डीएम) सहित चार अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिये हैं।

चौहान ने सीधी कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में राहत तथा बचाव कार्य की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, ‘‘सीधी बस दुर्घटना के सही कारण का तो जांच के बाद पता चलेगा पर आम जनता से जो फीडबैक (प्रतिपुष्टि) मिला है, उसके आधार पर छुहिया घाटी की रोड खराब होने तथा बार-बार जाम लगने के कारण बस को मार्ग बदलना पड़ा। इसलिए मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एमपीआरडीसी) के डीएम, एजीएम तथा प्रबंधक को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि क्षमता से अधिक सवारी होने तथा बस के निर्धारित मार्ग से दूसरे मार्ग में जाने का दोषी मानते हुए जिला परिवहन अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

चौहान ने कहा, ' ' इन चारों अधिकारियों को मैं निलंबित कर रहा हूं। ' '

मुख्यमंत्री ने कहा कि एमपीआरडीसी के वरिष्ठ अधिकारी गुरूवार को यहां आएंगे और 15 दिन में घाटी में आवश्यक सुधार कार्य कराया जाएगा। इस रोड पर खतरनाक मोड़ को समाप्त करने के लिए दीर्घकालीन कार्य योजना बनेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘जिन्हें हमने खोया है, उन्हें वापस नहीं लाया जा सकता। पर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी। आज (बुधवार को) उन्हें सात लाख रुपये की तत्काल सहायता दी गई है। दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों के परिजनों को उनकी स्थिति के अनुसार सहायता दी जाएगी।’’

मालूम हो कि मध्यप्रदेश में सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए बस हादसे में 51 लोगों की मौत हो गई थी। यह बस यात्रियों से खचाखच भरी थी और अपना मार्ग बदलकर जाते समय नहर में गिर गई थी। इस हादसे में चालक सहित छह लोगों को वहां मौजूद 16 से 22 साल के पांच युवकों ने बचा लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल