लाइव न्यूज़ :

सीधी बस हादसा : जान बचाने वाले तीन लोगों को पांच-पांच लाख रूपये का पुरस्कार देने की घोषणा

By भाषा | Updated: February 18, 2021 00:52 IST

Open in App

सीधी (मप्र), 17 फरवरी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को हुए प्रदेश के सीधी बस हादसे में छह यात्रियों की जान बचाने वाले तीन लोगों को पांच-पांच लाख रूपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

चौहान ने कहा, ‘‘बचाव कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शिवरानी लोनिया, लवकुश लोनिया तथा सतेन्द्र शर्मा को पांच-पांच लाख रूपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि इन तीनों ने अदम्य साहस दिखाकर लोगों की जान बचाई।

चौहान ने राहत तथा बचाव कार्य में तत्परता के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की प्रशंसा की।

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में मंगलवार सुबह पुल से नहर में गिरी बस के यात्रियों को बचाने के लिए वहां खड़े 16 से 22 साल के इन बच्चों ने अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए तुरंत नहर में छलांग लगाई और सात यात्रियों को नहर से बाहर निकाल लिया। हालांकि, इन सात यात्रियों में से एक यात्री ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी छह यात्री सुरक्षित हैं।

मालूम हो कि मध्यप्रदेश में सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए इस बस हादसे में 51 लोगों की मौत हो गई थी। यह बस यात्रियों से खचाखच भरी थी और अपना रूट बदलकर जाते समय नहर में गिर गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह