लाइव न्यूज़ :

‘बिग बॉस’ में सिद्धार्थ शुक्ला की यात्रा प्रेरित करती है: करण कुंद्रा

By भाषा | Updated: October 5, 2021 17:19 IST

Open in App

मुंबई, पांच अक्टूबर जाने-माने टीवी अभिनेता करण कुंद्रा ने कहा कि वह ‘बिग बॉस’ में दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की यात्रा से प्रेरित हैं। कुंद्रा सलमान खान की मेज़बानी वाले रियलिटी कार्यक्रम के 15वें संस्करण में शामिल होनी वाली नई हस्ती हैं।

शुक्ला का 40 साल की उम्र में पिछले महीने अचानक से निधन हो गया था। उन्होंने ‘बिग बॉस’ का 13वां संस्करण जीता था।

कुंद्रा ने पीटीआई-भाषा से कहा, “मैंने सोशल मीडिया पर जो देखा है, उसमें सिद्धार्थ की यात्रा सबसे प्रेरणादायक रही है, वह निडर थे, वह मजबूत थे और उन्होंने इसे बहुत अच्छी तरह से खेला। कुछ भी हो, हम सभी को उनकी याद आएगी और सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि हर प्रतिभागी को आएगी।”

कुंद्रा ने कहा, “मैं बस ढेर सारे प्यार की उम्मीद कर रहा हूं और आशा है कि मैं अपने तरीके से लड़ूंगा और इसे अच्छा और वास्तविक बनाए रखूंगा और खेल जीतूंगा।”

अभिनेता ने पिछले शनिवार को ‘बिग बॉस’ के घर में प्रवेश करने से पहले कहा, “लोग कहते हैं कि लोग 'बिग बॉस' तब करते हैं जब वे अपना करियर फिर से शुरू करना चाहते हैं। तो मैं स्पष्ट रूप से उस स्थिति में नहीं हूं। मेरी स्थिति अनोखी है और मुझे ऐसी अनोखी चीजें करना पसंद है। मैंने कभी भी स्थापित मानदंडों का पालन नहीं किया है और मैंने वही किया है जिससे मुझे खुशी मिलती है।”

कुंद्रा (36) ने अपने करियर की शुरुआत धारावाहिक ‘कितनी मोहब्बत है’ से की। इसके बाद उन्होंने ‘बेताब दिल की तमन्ना है’, ‘ये कहां आ गए हम’, ‘ यह रिश्ता क्या कहलाता है’ समेत अन्य धारावाहिक किए हैं। उन्होंने विक्रम भट्ट की ‘हॉरर स्टोरी’ और ‘1921’ समेत अन्य फिल्मों में भी काम किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह