लाइव न्यूज़ :

सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ में दिशा पाटनी और राशि खन्ना भी शामिल

By भाषा | Updated: December 18, 2021 13:04 IST

Open in App

मुंबई, 18 दिसंबर बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्शन फिल्म “योद्धा” में अभिनेत्री दिशा पाटनी और राशि खन्ना भी नजर आएंगी। फिल्म के निर्माताओं ने शनिवार को यह घोषणा की।

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और फिल्म निर्माता शशांक खेतान द्वारा निर्मित, फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक जोड़ी पुष्कर ओझा और सागर अंब्रे करेंगे।

धर्मा प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया के माध्यम से "योद्धा" में मुख्य महिला कलाकारों की जानकारी साझा की।

स्टूडियो ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, “#योद्धा की हमारी दो मुख्य महिला कलाकार आपके दिलों पर कब्जा करने आ रही हैं - दिशा पटानी और राशि खन्ना का परिवार में स्वागत।”

"योद्धा" धर्मा प्रोडक्शंस के साथ पटानी और खन्ना की पहली फिल्म है।

मल्होत्रा ​​ने पहले कई फिल्मों में बैनर के साथ काम किया है, जिसमें उनकी पहली फिल्म "स्टूडेंट ऑफ द ईयर", "हंसी तो फंसी", "कपूर एंड संस" और हाल ही में "शेरशाह" शामिल हैं।

पाटनी और खन्ना दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खबर साझा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां