लाइव न्यूज़ :

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने धर्मा प्रोडक्शंस की ‘योद्धा’ की शूटिंग शुरू की

By भाषा | Updated: November 27, 2021 14:31 IST

Open in App

मुंबई, 27 नवंबर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने धर्मा प्रोडक्शन की एक्शन फिल्म श्रृंखला की पहली फिल्म ‘योद्धा’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी और मल्होत्रा ने सेट से शूटिंग की तस्वीरें साझा कीं। मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर शूट की तस्वीरें पोस्ट कीं। धर्मा प्रोडक्शंस के आधिकारिक हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा गया, ‘‘लाइट्स, कैमरा और... एक्शन! ‘योद्धा’ की शूटिंग शुरू।’’

फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक जोड़ी पुष्कर ओझा और सागर आंब्रे करेगी। शशांक खेतान अपने बैनर मेंटर डिसिप्लिन फिल्म्स के जरिए इसका निर्माण भी कर रहे हैं।

फिल्म 11 नवंबर, 2022 को रिलीज होने वाली है। ‘योद्धा’ से पहले, मल्होत्रा ने धर्मा प्रोडक्शंस की कई फिल्मों में अभिनय किया है, जिसमें उनकी पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘हंसी तो फंसी’, ‘कपूर एंड संस’ और उनकी हालिया हिट फिल्म ‘शेरशाह’ शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह