लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता के खिलाफ अभद्र भाषा के मामले में जेल गये सिद्दीकी और राजभर

By भाषा | Updated: January 19, 2021 20:57 IST

Open in App

लखनऊ, 19 जनवरी विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट के न्‍यायाधीश पीके राय की अदालत में भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की बेटी तथा परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ अभद्र भाषा के मामले में कांग्रेस नेता (बसपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव) नसीमुद्दीन सिद्दीकी और बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष राम अचल राजभर ने मंगलवार को आत्‍मसमर्पण कर अंतरिम जमानत की अर्जी दी जिस पर सुनवाई के लिए बुधवार का दिन निर्धारित करते हुए कोर्ट ने दोनों नेताओं को न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

अदालत से मिली जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए बुधवार का दिन तय किया गया है और इस बीच उन्‍हें न्‍यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।

अदालत ने अभद्र भाषा के प्रयोग के मामले में सोमवार को दोनों नेताओं की संपत्ति की कुर्की के आदेश दिये थे।

न्यायाधीश पीके राय की अदालत ने सोमवार को यह आदेश देते हुए हजरतगंज पुलिस से कहा कि वह आगामी 22 जनवरी को इस निर्देश पर किए गए अमल की रिपोर्ट दे।

दोनों आरोपी बार-बार वारंट जारी होने के बावजूद अदालत में हाज़िर नहीं हुए थे। बाद में अदालत ने दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया था।

मंगलवार को नसीमुद्दीन सिद्दीकी और राम अचल राजभर ने कोर्ट में आत्‍मसमर्पण कर दिया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है कि जुलाई 2016 में भाजपा के वरिष्ठ नेता दयाशंकर सिंह द्वारा बसपा अध्यक्ष मायावती के प्रति की गई एक टिप्पणी के बाद खासा विवाद उत्पन्न हुआ था। इसके विरोध में बसपा कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया था।

दयाशंकर सिंह की मां तेतरा देवी ने 22 जुलाई 2016 को हजरतगंज कोतवाली में दर्ज मुकदमे में आरोप लगाए थे कि बसपा अध्यक्ष मायावती ने राज्यसभा में उनके परिवार को अपशब्द कहे थे। उसके अगले दिन पार्टी के तत्कालीन राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी और उस वक्त के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर की अगुवाई में बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर किए गए प्रदर्शन में उनकी नाबालिग पोती तथा परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में अत्यंत अशोभनीय टिप्पणी की थी और अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।

इस मामले में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र दाखिल किया था।

उल्‍लेखनीय है कि दयाशंकर सिंह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्‍यक्ष हैं जबकि उनकी पत्‍नी स्‍वाति सिंह मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मंत्री हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता