लाइव न्यूज़ :

सिद्धार्थ मल्होत्रा, रश्मिका मंदाना ने फिल्म ‘मिशन मजनू’ की शूटिंग की शुरू

By भाषा | Updated: February 11, 2021 11:51 IST

Open in App

मुम्बई, 11 फरवरी अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अदाकारा रश्मिका मंदाना ने फिल्म ‘मिशन मजनू’ की शूटिंग शुक्रवार को शुरू की।

फिल्म 1970 की पुष्ठभूमि पर आधारित सच्ची घटनाओं से प्रेरित और पाकिस्तान में भारत के सबसे सहासी मिशन की कहानी है, जिसने दोनों देशों के बीच संबंधों को हमेशा के लिए बदल दिया।

मल्होत्रा ने रश्मिका के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘खास टीम के साथ एक खास फिल्म। ‘मिशन मजनू’ का पहला दिन।’’

तस्वीर में दोनों कलाकार हाथ में फिल्म की पटकथा लिए नजर आ रहे हैं।

मल्होत्रा (36) फिल्म में एक रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आएंगे, जो मिशन की अगुवाई करते हैं।

परवेज शेख, असीम अरोड़ा और सुमित बठेजा ने फिल्म की कहानी लिखी है। फिल्म का निर्देशन शांतनु बागची करेंगे। बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म है।

फिल्म का निर्माण रोनी स्क्रूवाला, अमर बुटाला और गरिमा मेहता मिलकर करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos