लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएंगे सिद्धरमैया

By भाषा | Updated: May 21, 2021 18:45 IST

Open in App

बेंगलुरु, 21 मई कर्नाटक विधानसभा में नेता विपक्ष सिद्धरमैया ने शुक्रवार को कहा कि वह कोविड-19 प्रबंधन के लिए उठाए गए कदमों पर जिला स्तर के अधिकारियों के साथ उनकी प्रस्तावित वीडियो कॉन्फ्रेंस की अनुमति न दिए जाने को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएंगे।

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री से विमर्श करने के बाद मुझे लिखा है कि मैं उपायुक्तों तथा जिलों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस नहीं कर सकता। मैं कोई समीक्षा बैठक नहीं कर रहा था। 2009 में भी उन्होंने (भाजपा सरकार) ऐसा किया था, तब भी मैं नेता विपक्ष था।’’

यहां कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में सिद्धरमैया ने कहा कि भाजपा और उसकी सरकार लोकतंत्र में विश्वास नहीं करतीं।

उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष एक तरह से परोक्ष मुख्यमंत्री होता है और यह एक संवैधानिक पद है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘उपायुक्तों और अधिकारियों से ऐसे समय वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल न होने को कहा गया है जब लोग ऑक्सीजन, टीकाकरण, बिस्तर और अन्य चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में कोविड की वजह से मर रहे हैं। यह सरकार हमें सूचना हासिल नहीं करने दे रही... यह नेता विपक्ष के विशेषाधिकार उल्लंघन के बराबर है।’’

सिद्धरमैया ने कहा कि वह विधानसभा में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएंगे जैसा कि उन्होंने 2009 में किया था।

राज्य सरकार ने नेता विपक्ष को वीडियो कॉन्फ्रेंस की अनुमति देने से इनकार करते हुए कहा था कि इस तरह का कोई प्रावधान नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो