लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: सिद्धरमैया की दूसरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

By भाषा | Updated: August 12, 2020 14:59 IST

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की दूसरी कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की दूसरी कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।सिद्धरमैया को चार अगस्त को मणिपाल अस्पताल में भर्ती किया गया था।

बेंगलुरु: कोरोना वायरस संक्रमण का एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की दूसरी कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और उन्हें बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। सिद्धरमैया के कार्यालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वहीं, विधानसभा में विपक्ष के नेता ने बुधवार को अपना 72वां जन्मदिन मनाया। एक बयान में बताया गया कि सिद्धरमैया अब ‘पूरी तरह से’ स्वस्थ हो गए हैं। बयान में कहा गया, ‘‘चिकित्सकों के अनुसार दूसरी बार गले से लार के नमूनों की और रक्त की जांच की गई और रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

’’ सिद्धरमैया को चार अगस्त को मणिपाल अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें सिर्फ शुरुआती दो दिनों तक बुखार रहा और इसके बाद उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे। बयान के अनुसार, ‘‘ चिकित्सकों ने बताया कि सिद्धरमैया को कल अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।’’ उनके बेटे और वरुणा से कांग्रेस के विधायक डॉक्टर यतींद्र सिद्धरमैया भी सात अगस्त को संक्रमित पाए गए थे।

वहीं, कोविड-19 की चपेट में आए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को भी उपचार के लिए मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। वह अभी घर में पृथक-वास में हैं। 

टॅग्स :सिद्धारमैयाकोरोना वायरसकर्नाटककोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया