लाइव न्यूज़ :

सिद्धरमैया ने कहा, कर्नाटक में कोई मध्यावधि चुनाव होने नहीं जा रहा, येदियुरप्पा “सपना” देख रहे हैं

By भाषा | Updated: June 24, 2019 17:59 IST

इससे कुछ दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री एवं जद(एस) प्रमुख एच डी देवगौड़ा ने मध्यावधि चुनाव होने की बात कह कर कांग्रेस में खलबली मचा दी थी। गठबंधन में बढ़ते तनाव का संकेत देते हुए देवगौड़ा ने पिछले शुक्रवार कहा था कि नि:संदेह राज्य विधानसभा के लिए मध्यावधि चुनाव होंगे लेकिन बाद में अपनी बात से यह कहते हुए पीछे हट गए थे कि वह शहरी निकाय चुनावों की बात कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, “कोई भी उनके (येदियुरप्पा के) सपनों (सरकार बनाने और मुख्यमंत्री बनने के) पर प्रतिक्रिया नहीं दे सकता।येदियुरप्पा ने कहा था कि वह मुख्यमंत्री बनने का सपना नहीं देख रहे हैं क्योंकि वह पूर्व में भी इस पद पर रह चुके हैं।

कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन समन्वय समिति के प्रमुख सिद्धरमैया ने राज्य विधानसभा के मध्यावधि चुनाव के किसी भी आसार को सोमवार को खारिज कर दिया। उन्होंने मैसुरु में संवाददाताओं से कहा, “कोई मध्यावधि चुनाव होने नहीं जा रहा।”

इससे कुछ दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री एवं जद(एस) प्रमुख एच डी देवगौड़ा ने मध्यावधि चुनाव होने की बात कह कर कांग्रेस में खलबली मचा दी थी। गठबंधन में बढ़ते तनाव का संकेत देते हुए देवगौड़ा ने पिछले शुक्रवार कहा था कि नि:संदेह राज्य विधानसभा के लिए मध्यावधि चुनाव होंगे लेकिन बाद में अपनी बात से यह कहते हुए पीछे हट गए थे कि वह शहरी निकाय चुनावों की बात कर रहे थे।

साथ ही देवगौड़ा ने यह भी कहा था कि उन्हें नहीं पता कि उनके बेटे एच डी कुमारस्वामी नीत सरकार कितने समय तक चलेगी क्योंकि यह कांग्रेस के हाथ में है। सिद्धरमैया ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री गठबंधन सरकार के गिरने और राज्य में अपनी सरकार बनाने का “सपना” देख रहे हैं।

उन्होंने कहा, “कोई भी उनके (येदियुरप्पा के) सपनों (सरकार बनाने और मुख्यमंत्री बनने के) पर प्रतिक्रिया नहीं दे सकता। वह अब तक कई बार इस बारे में कह चुके हैं। येदियुरप्पा ने जो कुछ भी कहा है वह सच नहीं साबित हुआ है।”

सिद्धरमैया की बेंगलुरु में की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए येदियुरप्पा ने कहा था कि वह मुख्यमंत्री बनने का सपना नहीं देख रहे हैं क्योंकि वह पूर्व में भी इस पद पर रह चुके हैं। उन्होंने कहा, “वह आप (सिद्धरमैया) हैं जो फिर से मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, मैं नहीं।”

इस टिप्पणी से उनका इशारा हाल में कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा सिद्धरमैया को फिर से मुख्यमंत्री बनाए जाने की जोरदार मांग की ओर था। 

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाबीएस येदियुरप्पाएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया