लाइव न्यूज़ :

सिद्दरमैया ने राज्यपाल से येदियुरप्पा को बर्खास्त करने, राष्ट्रपति शासन लगाने का किया अनुरोध

By भाषा | Updated: April 1, 2021 16:08 IST

Open in App

बेंगलुरु, एक अप्रैल कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के खिलाफ वरिष्ठ मंत्री के एस ईश्वरप्पा द्वारा लगाए आरोपों को ‘‘गंभीर’’ बताते हुए विपक्ष के नेता सिद्दरमैया ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया और राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की भी मांग की।

येदियुरप्पा मंत्रिमंडल में ग्रामीण विकास मंत्री ईश्वरप्पा ने बुधवार को मुख्यमंत्री के खिलाफ राज्यपाल से शिकायत की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री पर उनके विभाग के मामलों में प्रत्यक्ष तौर पर हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया था।

उन्होंने राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात की और मुख्यमंत्री की ‘‘गंभीर खामियों तथा प्रशासन के उनके निरंकुश तरीके’’ को लेकर पांच पृष्ठों का पत्र सौंपा।

सिद्दरमैया ने एक बयान में कहा, ‘‘ईश्वरप्पा ने भाजपा के खिलाफ भ्रष्टाचार, वंशवाद और अवैधता के आरोप के लिए सबूत मुहैया कराए। उन्हें किसी भी तरह के दबाव में झुकना नहीं चाहिए और अपने बयान पर कायम रहना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि ईश्वरप्पा ने अपने राजनीतिक करियर में पहली बार अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें राज्य का हित अपने निजी हित से अधिक महत्वपूर्ण मानने के लिए बधाई देता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा नेतृत्व को ईश्वरप्पा का मुंह बंद करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए और अन्य मंत्रियों को खुलकर अपनी राय रखने का मौका देना चाहिए।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उनकी सरकार पर ‘‘10 प्रतिशत कमीशन सरकार’’ होने का आरोप लगाया था। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने उनसे राज्य सरकार को भ्रष्टाचार की रेटिंग देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने ही पार्टी के मंत्री द्वारा भेजी गई ‘‘जन्म कुंडली’ को देखकर राज्य सरकार को रेटिंग दें।

सिद्दरमैया ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आप अपना विश्व प्रसिद्ध नारा ‘ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा’ बदलकर ‘मैं भी खाऊंगा, तुम भी खाओ’ कर लीजिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos