लाइव न्यूज़ :

सिद्धारमैया ने बीफ और कोडवा संबंधी टिप्पणी को लेकर खेद जताया

By भाषा | Updated: December 21, 2020 19:51 IST

Open in App

बेंगलुरू, 21 दिसम्बर कांग्रेस नेता एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी कथित टिप्पणी को लेकर खेद जताया कि कोडवा बीफ खाते हैं, जिसको लेकर वह आलोचना का सामना कर रहे हैं। सिद्धारमैया ने कहा कि वह कोडवा लोगों और उनकी संस्कृति का काफी सम्मान करते हैं।

कई कोडवा संगठनों ने सिद्धारमैया की टिप्पणी के विरोध में आज कोडागु जिला उपायुक्त कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

सिद्धारमैया ने कहा, ‘‘मैंने ऐसा नहीं कहा था। मैंने कहा था कि खाने की आदतें भिन्न-भिन्न लोगों में अलग-अलग होती हैं और वे वही खाते हैं जो उन्हें पसंद है। मैंने पहले ही ट्वीट किया है और स्पष्ट किया है कि मैंने ऐसा नहीं कहा था।’’

सिद्धारमैया ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोडवा लोगों और उनकी संस्कृति के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है और अगर मेरे बयानों ने किसी भी तरह से उन्हें आहत किया है, तो मैं उनसे खेद व्यक्त करता हूं।’’

कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने अपने खिलाफ विरोध प्रदर्शन के पीछे भाजपा की भूमिका का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘भाजपा के लोगों के पास कोई अन्य काम नहीं है, वे भावनात्मक मुद्दों की तलाश करते हैं।’’

कुछ खबरों के मुताबिक, कुछ प्रदर्शनकारियों ने सिद्धारमैया पर कोडवा समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया और मांग की कि वह खुलकर माफी मांगें।

वहीं कुछ ने समुदाय की भावनाओं को आहत करने के लिए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करने की बात भी की।

सिद्धारमैया ने इससे पहले शनिवार को कई ट्वीट करके इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने की कोशिश की।

उन्होंने कहा, ‘‘बीफ और कोडवा संस्कृति के बारे में मेरे बयान को मीडिया ने गलत समझा है। अगर कोडवा लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मुझे खेद है। मैं कोडवा संस्कृति से अवगत हूं और मैं इसका बहुत सम्मान करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास भोजन की विभिन्न परंपराएं और आदतें हैं। चाहे वह बकरे या भेड़ या मुर्गे या सूअर का मांस हो या बीफ हो। मेरा मतलब था कि धर्म और भोजन की आदतों को जोड़ना गलत है। मेरा इरादा कभी यह कहने का नहीं था कि कोडवा बीफ खाते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनकी संस्कृति का बहुत सम्मान करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह