लाइव न्यूज़ :

सोनिया से मिले सिद्धरमैया, उप चुनाव को लेकर चर्चा हुई

By भाषा | Updated: October 5, 2021 18:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और राज्य में दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव तथा पार्टी से जुड़े कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

मुलाकात के बाद सिद्धरमैया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे मुलाकात के लिए बुलाया गया था। मैंने सोनिया गांधी से मुलाकात की। उप चुनाव और कांग्रेस पार्टी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।’’

कर्नाटक में सिंदगी और हंगल विधानसभा क्षेत्रों में 30 अक्टूबर को मतदान होना है।

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस उनके लिए राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका पर विचार कर रही है तो सिद्धरमैया ने कहा कि यह गलत है क्योंकि कर्नाटक की राजनीति के अलावा राष्ट्रीय राजनीति पर कोई चर्चा नहीं हुई।

उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी दिलचस्पी राज्य की राजनीति में है।

सिद्धरमैया ने इससे इनकार किया कि राहुल गांधी ने उन्हें कांग्रेस महासचिव बनाने की पेशकश की थी।

उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस कार्य समिति का सदस्य बनाया गया था और इस पद से भी उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे