लाइव न्यूज़ :

सिद्धरमैया ने 2023 विधानसभा चुनाव बादामी से लड़ने के संकेत दिए

By भाषा | Updated: June 12, 2021 17:59 IST

Open in App

बेंगलुरु, 12 जून कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने शनिवार को संकेत दिया कि 2023 विधानसभा चुनाव वह बादामी सीट से लड़ सकते हैं। सिद्धरमैया फिलहाल इसी सीट से विधायक हैं, लेकिन पार्टी उनसे बेंगलुरु के चामराजपेट सीट से चुनाव लड़ने को कह रही है।

विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘मीडिया के लोगों ने मेरे बार-बार चामराजपेट जाने को लेकर सवाल पूछा है, मैं यहां बार-बार आता हूं क्योंकि मुझे बुलाया जाता है, और कुछ नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे (मीडिया) मुझसे पूछते हैं कि अगले चुनाव में क्या मैं बादामी छोड़कर चामराजपेट से मैदान में उतरने वाला हूं।’’

चामराजपेट में एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता ने कहा कि यह जमीर अहमद खान (कांग्रेस विधायक) का बड़प्पन है कि उन्होंने मुझसे अपने निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने को कहा।

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘अभी तक, मैं बादामी से ही चुनाव लड़ूंगा... यह जरूरी है कि जमीर अहमद खान (अगला चुनाव) जीतें और सरकार का हिस्सा बनें।’’

खान के आवास पर मौजूद लोगों ने जब पूर्वमुख्यमंत्री के चामराजपेट से चुनाव लड़ने को लेकर नारा लगाया तो, सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘.... बाद में देखते हैं।’’ उन्होंने विधानसभा क्षेत्र और वहां के लोगों के लिए खान द्वारा किए गए काम की तारीफ की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा