लाइव न्यूज़ :

सिद्धरमैया ने बारिश व बाढ़ के कारण फसल को क्षति होने पर मुआवजे को तीन गुना करने की मांग की

By भाषा | Updated: December 14, 2021 20:06 IST

Open in App

बेलगावी (कर्नाटक), 14 दिसंबर कर्नाटक में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने मंगलवार को मांग की कि राज्य में इस साल जून से अधिक बारिश और बाढ़ के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर किसानों को दिए जाने वाले मुआवज़े में तीन गुना का इज़ाफा किया जाए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने राज्य सरकार पर उन लोगों को मुआवजा नहीं देने का भी आरोप लगाया, जिनके घर दो साल पहले बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गए थे।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने विधानसभा में दावा किया कि इस साल 35 लाख हेक्टेयर जमीन में खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है, जबकि केवल 12 लाख हेक्टेयर भूमि के लिए किसानों को मुआवजा दिया गया है। उन्होंने कहा कि शेष 23 लाख हेक्टेयर भूमि के लिए किसानों को कोई राहत नहीं मिली है।

सिद्धरमैया ने कहा कि असिंचित भूमि और सिंचित भूमि का मुआवजा क्रमश: 6,800 रुपये और 13,500 रुपये प्रति हेक्टेयर है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर भूमि के लिए मुआवजा दिया गया है, भले ही उसे दो हेक्टेयर से अधिक भूमि का नुकसान हुआ हो।

कांग्रेस नेता ने कहा, “मेरी मांग है कि मुआवजे को तीन गुना बढ़ाया जाए। असिंचित भूमि के लिए मुआवजा 20,400 रुपये प्रति हेक्टेयर और सिंचित भूमि के लिए 40,000 रुपये प्रति हेक्टेयर से अधिक होना चाहिए।”

सिद्धरमैया ने आरोप लगाया कि पिछले ढाई साल में अब तक एक भी घर नहीं दिया गया है।

जब परिवहन एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री बी श्रीरामुलु ने इस बयान पर आपत्ति जताई तो सिद्धरमैया ने मांग की कि वह काम पूरा होने का आदेश दिखाएं।

राज्य के आवास एवं बुनियादी ढांचा विकास मंत्री वी सोमन्ना ने सिद्धरमैया के बयान को झूठा करार दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?