लाइव न्यूज़ :

सिद्धरमैया ने बसवराज बोम्मई के इस्तीफे की मांग की, दावा किया वह रमेश जरकीहोली को बचा रहे हैं

By भाषा | Updated: May 27, 2021 18:04 IST

Open in App

बेंगलुरु, 27 मई कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को यह आरोप लगाते हुए राज्य के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई के इस्तीफे की मांग की कि वह कथित ‘नौकरी के लिए सेक्स घोटाले’ में गोकक से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री रमेश जरकीहोली को बचा रहे हैं।

सिद्धरमैया ने साथ ही जरकीहोली की गिरफ्तारी और मामले की अदालत की निगरानी में जांच की भी मांग की, जिसमें मंत्रियों और पुलिस अधिकारियों सहित अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच हो।

जरकीहोली ने गत तीन मार्च को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था जब एक सामाजिक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया था कि उन्होंने एक महिला से सरकारी नौकरी देने के बहाने बलात्कार किया था।

इसके बाद कथित सेक्स स्कैंडल का एक वीडियो सामने आया।

महिला ने बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ 26 मार्च को बलात्कार किया गया था।

कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘गृह मंत्री बसवराज बोम्मई कथित नौकरी के लिए सेक्स मामले में रमेश जरकीहोली को बचा रहे हैं। उनकी वजह से उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्हें गृह मंत्री के रूप में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। मैं उनके इस्तीफे की मांग करता हूं।’’

यह आरोप लगाते हुए कि बेंगलुरु के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सौमेंदु मुखर्जी के नेतृत्व में बने विशेष जांच दल को भंग कर दिया गया है, उन्होंने कहा कि अदालत की निगरानी में एक और जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मैं मांग करता हूं कि यह जांच कर्नाटक उच्च न्यायालय की निगरानी में एक वैध एजेंसी द्वारा जारी रखी जानी चाहिए। कानून के प्रावधानों के अनुसार आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।’’

सिद्धरमैया ने मांग की कि जांच में उन मंत्रियों, पुलिस अधिकारियों और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए जो कथित तौर पर उनकी रक्षा कर रहे हैं।

जरकीहोली ने कहा है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है और वह उन्हें बदनाम करने और उन्हें मंत्री पद से हटाने की साजिश देखते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!