लाइव न्यूज़ :

सिद्धरमैया ने पूरे देश में गोकशी पर रोक लगाने की मांग की

By भाषा | Updated: January 11, 2021 01:13 IST

Open in App

बेंगलुरु, 10 जनवरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने रविवार को पूरे देश में गोकशी और गोमांस (बीफ) के आयात और निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

कर्नाटक में भाजपा सरकार हाल में ही गोकशी पर प्रतिबंध वाला अध्यादेश लाई है। भाजपा सरकार पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए सिद्धरमैया ने कहा कि इस तरह के कानूनों का राज्य की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर समझे बिना ही वह भावानत्मक मुद्दा उठा रही है।

संवाददाताओं से यहां बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ मैं पूरे भारत में मवेशियों को मारे जाने पर प्रतिबंध की मांग करता हूं। केरल, गोवा और पूर्वोत्तर को क्यों छोड़ दिया जाए?’’

उन्होंने गोमांस के आयात और निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की।

सिद्धरमैया ने पूछा, ‘‘गोमांस का आयात भी बंद करें। वे कहते हैं कि विदेशों से आ रहे गोमांस को खाया जा सकता है। क्या विदेशों की गाय ‘गौ माता’ नहीं होती? क्या ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से आ रहा बीफ आपकी गाय माता का नहीं है?’’

वहीं कांग्रेस नेता ने चमड़े के आयात को भी रोकने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने नए कृषि कानूनों के बारे में कहा कि पार्टी सड़कों पर लड़ाई लड़ेगी और ‘जेल भरो’ आंदोलन चलाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया