लाइव न्यूज़ :

सिद्धरमैया ने येदियुरप्पा के बेटे को वरुणा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी

By भाषा | Updated: April 6, 2021 19:03 IST

Open in App

रायचूर (कर्नाटक), छह अप्रैल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने मंगलवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के बेटे को वरुणा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। इस सीट का प्रतिनिधित्व अभी सिद्धरमैया के बेटे यतींद्र कर रहे हैं।

सिद्धरमैया ने कहा कि उन्हें वरुणा के लोगों पर विश्वास है। सिद्धरमैया ने संवाददाताओं से कहा, “जो भी वरुणा से चुनाव लड़ना चाहता है मैं उसका स्वागत करता हूं। केवल बी वाई विजयेंद्र ही नहीं बल्कि कोई भी वहां से चुनाव लड़ सकता है।”

वह अपने बेटे यतींद्र के खिलाफ येदियुरप्पा के बेटे को चुनावी मैदान में उतारने के सवाल का जवाब दे रहे थे। मास्की विधानसभा सीट पर उपचुनाव के वास्ते कांग्रेस के उम्मीदवार के लिए प्रचार करने रायचूर पहुंचे सिद्धरमैया ने कहा कि इससे फर्क नहीं पड़ता कि वरुणा से कौन चुनाव लड़ता है, क्योंकि उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों पर विश्वास है।

वरुणा से विजयेंद्र के चुनाव लड़ने की बात का मजाक उड़ाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को 2018 में ही चुनाव लड़ना था लेकिन वह पीछे हट गए थे।

सिद्धरमैया ने पूछा, “पिछली बार विजयेंद्र कहां थे? पिछली बार वह कोई काला जादू क्यों नहीं कर पाए थे? 2013 में चाणक्य कहां थे?”

उन्होंने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि वरुणा के लिए येदियुरप्पा और विजयेंद्र ने क्या किया है। सिद्धरमैया ने कहा कि उन्होंने और उनके बेटे ने लोगों के आशीर्वाद से निर्वाचन क्षेत्र में विकास किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह