लाइव न्यूज़ :

पार्टी में सब कुछ ठीक है, सिद्धारमैया को सीएम बनाए जाने पर बोले शिवकुमार, भाई सुरेश ने कहा- मैं पूरी तरह से खुश नहीं

By अनिल शर्मा | Updated: May 18, 2023 14:37 IST

महासचिव वेणुगोपाल ने गुरुवार कर्नाटक सीएम के नाम की आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक है; हम आम-सहमति में भरोसा रखते हैं, तानाशाही में नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देवेणुगोपाल ने कहा कि सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों कांग्रेस की बड़ी 'असेट' हैं।कांग्रेस आलाकमान के फैसले पर डीके शिवकुमार ने कहा कि पार्टी में सब कुछ ठीक है और आगे भी सब कुछ ठीक रहने वाला है। शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा।

नई दिल्ली: कई बैठकों के बाद आखिरकार कांग्रेस ने गुरुवार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने फैसला किया है कि सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री होंगे और डीके शिवकुमार उप मुख्यमंत्री होंगे। ना ना करते डीके शिवुकमार आखिरी वक्त में इस पद के लिए मान गए। हालांकि कांग्रेस आलाकमान के फैसले से डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश कुमार खुश नहीं है।

कांग्रेस नेता डी.के. सुरेश गुरुवार कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष और अपने भाई डी.के. शिवकुमार के साथ पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के आवास पहुंचे थे। बैठक के बाद जब मीडिया के सामने आए तो सुरेश थोड़े नाखुश दिखाई दिए।  उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि मैं पूरी तरह से खुश हूं। मगर कर्नाटक के हित के लिए पार्टी और डी.के. शिवकुमार और सभी को ये स्वीकार करना होगा। 

डीके सुरेश ने कहा कि भविष्य में हम देखेंगे, अभी एक लंबा रास्ता तय करना है। ...मैं चाहता था कि शिवकुमार सीएम बने लेकिन ऐसा नहीं हुआ, हम इंतजार करेंगे और देखेंगे। वहीं मुख्यमंत्री के चयन पर डीके शिवकुमार ने कहा कि पार्टी में सब कुछ ठीक है और आगे भी सब कुछ ठीक रहने वाला है। बकौल डीके- मैंने पहले भी कहा था कि पार्टी हाईकमान जो भी निर्णय लेगा, हम उसे स्वीकार करेंगे। जो भी फार्मूला बनाया गया है, हम सभी उसे स्वीकर करते हैं।

 महासचिव वेणुगोपाल ने गुरुवार कर्नाटक सीएम के नाम की आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक है; हम आम-सहमति में भरोसा रखते हैं, तानाशाही में नहीं। उन्होंने कहा, सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों कांग्रेस की बड़ी 'असेट' हैं। लोकसभा चुनाव होने तक शिवकुमार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर भी बने रहेंगे।

गौरतलब है कि शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए विपक्षी नेताओं को निमंत्रण देंगे। सिद्धारमैया और शिवकुमार के साथ कई मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। 

टॅग्स :DK Shivakumarकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है