लाइव न्यूज़ :

महंगाई को लेकर सिद्धरमैया ने राज्य व केंद्र सरकार पर 'आपराधिक लूट' का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: September 15, 2021 18:04 IST

Open in App

बेंगलुरु, 15 सितंबर कर्नाटक विधानसभा में बुधवार को विपक्ष के नेता सिद्धरमैया द्वारा उठाए गए महंगाई के मुद्दे पर बहस के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सिद्धरमैया ने राज्य और केंद्र की भाजपा सरकारों पर ''आपराधिक लूट'' का आरोप लगाया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर विधानसभा सत्र आयोजित करने की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा का सत्र छह महीने के अंतराल के बाद आयोजित किया जा रहा है।

सिद्धारमैया ने कहा, '' सभी चीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं चाहे वह चावल, दाल, सीमेंट, लोहा, गैस, पेट्रोल या डीजल हो ... पिछले दो वर्षों से लगातार कीमतें बढ़ रही हैं। स्थिति ऐसी है कि आम आदमी और मध्यम वर्ग के लोगों का जीना दूभर हो रहा है।''

सत्र के पहले दिन 13 सितंबर को बैलगाड़ी से विधानसभा पहुंच कर मूल्य वृद्धि के खिलाफ उनके विरोध की आलोचना करने को लेकर सिद्धरमैया ने भाजपा नेताओं को आड़े हाथ लिया और कहा कि भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 1973 में ईंधन की कीमतों में सात पैसे की वृद्धि के विरोध में इसी तरह तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार के खिलाफ गुस्सा जताया था।

कांग्रेस नेता ने कहा, '' वाजपेयी ने तब कीमतों में वृद्धि को आपराधिक लूट करार दिया था। अब मुझे इस सरकार के लिए क्या शब्द इस्तेमाल करना चाहिए? मैं भी उन्हीं शब्दों का इस्तेमाल करूंगा- इस राज्य और केंद्र की सरकार आपराधिक लूट में लिप्त है।''

कांग्रेस विधायक दल के नेता ने कहा कि कीमतों में वृद्धि इसलिए हुई क्योंकि केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और गैस पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में तेजी से वृद्धि की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो