लाइव न्यूज़ :

पलामू बाल संप्रेक्षण गृह के बीमार किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

By भाषा | Updated: October 3, 2021 13:17 IST

Open in App

मेदिनीनगर (झारखंड), तीन अक्टूबर पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित ‘बाल संप्रेक्षण गृह’ में एक बीमार किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार को मौत हो गयी और पोस्टमार्टम किए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी प्रकाश कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि किशोर का इलाज सबसे पहले मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में कराया गया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों के परामर्श पर उसे बेहतर चिकित्सा के लिए रांची स्थित राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स-रांची) ले जाया गया था जहां उसकी मौत हो गई ।

उन्होंने बताया कि लगभग चार वर्ष पूर्व रेलवे ने 14 वर्षीय इस किशोर को ‘बाल कल्याण समिति’ को सौंपा था , जिसे बाद में समिति ने बाल संप्रेक्षण गृह में भेज दिया था। उन्होंने बताया कि मृतक किशोर के नाम, उसके निवास या उसकी पहचान की कोई जानकारी नहीं थी और वह कुपोषित था ।

प्रकाश ने एक प्रश्न के उत्तर में यह भी स्वीकार किया कि किशोर के शव की पोस्टमार्टम कराए बिना अंत्येष्टि कर दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर