लाइव न्यूज़ :

केरल के बीमार मछुआरे को लक्षद्वीप तट पर नौका से बचाया गया

By भाषा | Updated: December 10, 2021 12:19 IST

Open in App

कवरत्ती, 10 दिसंबर लक्षद्वीप तट के पास मछली पकड़ने वाली एक नौका पर बीमार पड़ने वाले केरल के एक मछुआरे को बृहस्पतिवार को द्वीप के मत्स्य विभाग, तटरक्षक और पुलिस की समन्वित कार्रवाई में बचाया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

लक्षद्वीप तट से करीब 50 समुद्री मील की दूरी पर 22 वर्षीय अखिल 24 नवंबर को मछली पकड़ने वाली तमिलनाडु की नौका ‘मझई मलयी माथा’ में बीमार हो गया। अधिकारियों ने कहा कि जब अखिल बीमार पड़ गया तो नाव पर सवार साथी मछुआरों ने वीएचएफ वायरलेस संचार प्रणाली के माध्यम से आसपास के क्षेत्र में मछली पकड़ने वाली नौकाओं से संपर्क किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। दो दिन पहले जब मछुआरे की हालत गंभीर हो गई तो उन्होंने वीएचएफ के माध्यम से पास में एक नौका से उनके मालिक को सूचित करने और मत्स्य विभाग के माध्यम से सहायता लेने का अनुरोध किया।

लक्षद्वीप मत्स्य विभाग के अधिकारियों को तमिलनाडु में अपने समकक्षों से एक संदेश मिला तो द्वीप में भारतीय तटरक्षक जिला मुख्यालय को सूचित किया गया तथा खोज और बचाव अभियान के लिए एक जहाज भेजा गया।

तटरक्षक जहाज ने मछली पकड़ने वाली नौका को सुहेली द्वीप के दक्षिण पश्चिम में 14 समुद्री मील के आसपास देखा। बीमार अखिल और उसके भाई प्रकाश जहाज पर सवार हुए और कवरत्ती के लिए रवाना हुए। कवरत्ती में तटीय पुलिस की सहायता से लक्षद्वीप मत्स्य विभाग ने मछुआरे को सहां इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल