लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर मामले का स्वत: संज्ञान लेने पर सिब्बल ने प्रधान न्यायाधीश को धन्यवाद दिया

By भाषा | Updated: October 7, 2021 00:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा लखीमपुर खीरी हिंसा मामले का स्वत: संज्ञान लिए जाने के बाद प्रधान न्यायाधीश को बुधवार को धन्यवाद दिया और कहा कि भारत की अदालतें न्याय का मंदिर हैं जो बेजुबान लोगों का विश्वास बहाल कर सकती हैं।

उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना का स्वत: संज्ञान लिया है। अदालत ने इस मामले पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लखीमपुर दौरे से पहले किसानों के प्रदर्शन के दौरान तीन अक्टूबर को भड़की हिंसा में आठ लोग मारे गए थे। आरोप है कि घटना में एक एसयूवी ने चार किसानों को कुचल दिया जो तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। बाद में गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर भाजपा के दो कार्यकर्ताओं और एक चालक को पीट-पीटकर मार डाला जबकि हिंसा के दौरान एक स्थानीय पत्रकार की भी जान चली गई।

सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘मामले का स्वत: संज्ञान लेने के लिए प्रधान न्यायाधीश का धन्यवाद। यह समय की आवश्यकता है। यह और भारत की अदालतें न्याय का मंदिर हैं, जो अक्सर अनाथ महसूस करने वाले बेजुबान लोगों का विश्वास बहाल कर सकती हैं।’’

सिब्बल के ट्वीट के जवाब में कांग्रेस नेता एवं वकील विवेक तन्खा ने कहा, ‘‘हां, कपिल जी। इस तरह की बर्बरता के बाद अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो यह हमारे लोकतंत्र और न्याय वितरण प्रणाली पर धब्बा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय इस प्रकार के स्वतंत्र फैसले लेकर लोगों का भरोसा जीत रहा है।’’

इससे पहले दिन में, सिब्बल ने उच्चतम न्यायालय से इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेने का आग्रह किया था

उन्होंने ट्वीट किया था, ‘‘एक ऐसा समय था जब यूट्यूब, कोई सोशल मीडिया नहीं था, तब उच्चतम न्यायालय प्रिंट मीडिया की खबरों के आधार पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कदम उठाता था। उसने उन लोगों की आवाज सुनी, जिनकी कोई नहीं सुन रहा था।’’

वरिष्ठ वकील सिब्बल ने कहा, ‘‘आज हमारे नागरिकों पर गाड़ी चढ़ाई जाती है और उनकी हत्या कर दी जाती है। उच्चतम न्यायालय से आग्रह है कि वह इस पर कदम उठाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह