लाइव न्यूज़ :

परीक्षा पे चर्चा को लेकर सिब्बल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा, कहा- यह सब राजनीतिक फायदे के लिए

By भाषा | Updated: January 21, 2020 06:02 IST

सिब्बल ने कहा, ''यह सब राजनीतिक फायदे के लिए है। बच्चों को बुलाने की बजाय उन्होंने परीक्षा की तैयारी करने देना चाहिए था। यह बच्चों के लिए ठीक नहीं है।"

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने ''परीक्षा पे चर्चा'' को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि बच्चों को इस कार्यक्रम के लिए बुलाने की बजाय परीक्षा की तैयारी करने देना चाहिए था। सिब्बल ने पीटीआई-भाषा से कहा, ''यह सब राजनीतिक फायदे के लिए है। बच्चों को बुलाने की बजाय उन्होंने परीक्षा की तैयारी करने देना चाहिए था। यह बच्चों के लिए ठीक नहीं है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को छात्रों से कहा कि परीक्षा ही जिंदगी नहीं है और उन्हें पढ़ाई से इतर खेल, कला और संगीत सहित अन्य गतिविधियों में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में एक कमरा ऐसा होना चाहिए जो तकनीकमुक्त हो और वहां कोई उपकरण (गैजट) नहीं होना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने यहां तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ‘परीक्षा पे चर्चा’ के तीसरे संस्करण में छात्रों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें विफलताओं से नहीं डरना चाहिये और नाकामी को जीवन का हिस्सा मानना चाहिए।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकपिल सिब्बल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया