लाइव न्यूज़ :

अमेजन-फ्यूचर समूह विवाद मामले में दो जुलाई को सुनवाई शुरू करेगा एसआईएसी

By भाषा | Updated: June 26, 2021 22:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली 26 जून सिंगापुर अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (एसआईएसी) दो जुलाई से फ्यूचर ग्रुप और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीच 24,713 करोड़ रुपये के सौदे के खिलाफ ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन द्वारा दायर याचिका पर अपनी अंतिम सुनवाई शुरू करेगा।

फ्यूचर कंस्यूमर लिमिटेड (एफसीएल) ने शनिवार को शेयर बाजार को बताया कि 5 जनवरी, 2021 को फ्यूचर-आरआईएल सौदे से संबंधित मध्यस्थता कार्यवाही के लिए एसआईएसी द्वारा एक न्यायाधिकरण का गठन किया गया था।

कंपनी ने बताया कि फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) ने न्यायाधिकरण में याचिक दायर की है, जिसमे पहली याचिका में न्यायाधिकरण के अधिकार क्षेत्र को चुनौती दी गई है जबकि दूसरी ईए (आपातकालीन मध्यस्थ) आदेश को रद्द करने के लिए दाखिल की गई है।

एफसीएल ने 31 मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही के नतीजों में शेयर बाजार को बताया, ‘‘न्यायधिकरण द्वारा तय प्रक्रिया के अनुसार, दोनों आवेदनों की सुनवाई 12 जुलाई, 2021 को शुरू होगी।’’

यह मामला दरअसल पिछले साल अगस्त में फ्यूचर समूह की कंपनी फ्यूचर कूपन्स लिमिटेड में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी का अमेजॉन द्वारा अधिग्रहण किए जाने और इसी के साथ समूह की प्रमुख कंपनी फ्यूचर रिटेल में पहले हिस्सेदारी खरीदने के अधिकार से जुड़ा है। फ्यूचर रिटेल में फ्यूचर कूपन्स की भी हिस्सेदारी है।

इस संबंध में विवाद तब उत्पन्न हुआ जब फ्यूचर समूह ने करीब 24,000 करोड़ रुपये में अपने खुदरा, भंडारण और लॉजिस्टिक कारोबार को रिलायंस इंडस्ट्रीज को बेचने का समझौता किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया